दुर्ग

छत्तीसगढ़ मोबाइल वेटनरी के नाम से करोड़ों का घोटाला-विनायक ताम्रकार
04-Oct-2023 3:48 PM
छत्तीसगढ़ मोबाइल वेटनरी के नाम से करोड़ों का घोटाला-विनायक ताम्रकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग,4 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मोबाइल वेटनरी के नाम से 20 अगस्त को महासमुंद से इसका शुभारंभ किया गया। टोल फ्री नंबर 1962 से पशु इलाज हेतु मोबाइल वैन का ठेका बाविया हेल्थ एंड प्राइवेट लिमिटेड आंध्रप्रदेश की कंपनी को दिया गया है। छत्तीसगढ़ के 15 जिले में 19 वैन आई है। लगभग पूरे छत्तीसगढ़ में 163 वेटनरी वैन आएगी।

किसान मोर्चा दुर्ग के जिलाध्यक्ष विनायक ताम्रकार ने यह आरोप लगाया है यह छत्तीसगढ़ के पढ़े-लिखे होनहार पशु चिकित्सक के साथ अन्याय है, जिनकी नियुक्ति सरकार द्वारा नहीं की गई है। मोबाइल वैन मात्र अभी ग्राम के गौठान में जाकर सिर्फ अपूर्ण वैक्सीन लगाने का कार्य कर रही है। जिस प्रकार छत्तीसगढ़ के गौठान में गाय भैंस न रहकर रोड में बैठी रहती है और दुर्घटना का शिकार हो जाती है उसका इलाज करने यह वैन नहीं पहुंचती है।

रही गौठान में वैक्सीन लगाने की तो घर जाकर इलाज नहीं करती सिर्फ गौठान में जाकर इलाज होता है पर किसी भी गौठान में जानवर पकडऩे के लिए रेलिंग (काऊ कैचर) की उपलब्धता नहीं है।

छत्तीसगढ़ के कई गांव में लंपी जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रसित है इसके लिए न ही पशु चिकित्सालय विभाग और मोबाइल वेटनरी द्वारा टीकाकरण नहीं किया गया।

साधारण बीमारी खुरहा, चपका,क्रीमी, गलघोटू जैसी बीमारी से जानवर छत्तीसगढ़ में मर रहे है उसका भी वैक्सीन ये कंपनी और पशु चिकित्सालय द्वारा नहीं लगाई गई है।

गांव के पशु पालक ऐसे मौसम जनित रोग से परेशान है। इनके लाखों रुपए के जानवर की मौत हो रही है और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अपने आप को गौ धन योजना के नाम से गोबर घोटाला कर 229 करोड़ रुपए घोटाले के साथ यह एक नया घोटाला है।


अन्य पोस्ट