दुर्ग

बिना अनुमति डीजे बजा रहे संचालक पर कार्रवाई
04-Oct-2023 3:43 PM
बिना अनुमति डीजे बजा रहे संचालक पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 4 अक्टूबर। बिना अनुमति के देर रात को डीजे बजा रहे संचालक को पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात लगभग 11.30 बजे पर दुर्ग में बिना अनुमति के डीजे बजाया जा रहा था। इस पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे को बंद कराया।

डीजे बंद करवाने से कुछ लोग विरोध करने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने सभी को पकडक़र थाना में लाया और उसके पास समझाइश देकर उन्हें छोड़ा। डीजे को जब्त कर थाना लाया गया कोलाहल अधिनियम के तहत संचालक सत्यवीर मरकाम 21 वर्ष निवासी कसारीडीह के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

दुर्ग सीसी मणीशंकर चंद्रा के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में टीम लगातार देर रात तक डीजे बजाकर माहौल खराब करने वालों पर नजर रखे हुए हैं। इसी के तहत विसर्जन के दौरान डीजे को तेज आवाज में बजाने एवं उपद्रव करने वाले लोगों को चिन्हित कर पृथक से नोटिस भी भेजा गया है।


अन्य पोस्ट