दुर्ग

पेट्रोल पंप में कार सवार 5 लोगों ने की तोडफ़ोड़, पंपकर्मी से मारपीट
03-Oct-2023 8:03 PM
पेट्रोल पंप में कार सवार 5 लोगों ने की तोडफ़ोड़, पंपकर्मी से मारपीट

सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 3 अक्टूबर। पेट्रोल पंप में कार सवार पांच लोगों ने कर्मी से मारपीट की। कुम्हारी पेट्रोल पंप के कर्मचारी  ने थाना में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। कुम्हारी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है, जैसे ही उनकी पहचान होगी उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

रोहित सिंह निवासी ग्राम कुम्हारी कृष्णा एनर्जी पंप में कार्यरत हैं। दो अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग 3 बजे कार क्रमांक नंबर सीजी 04-एचएक्स-0396 में 5 अज्ञात लोग आए और पेट्रोल डालने बोले। रोहित ने उन्हें पहले पेमेंट करने कहा क्योंकि 2 बार पेट्रोल डलवा के कुछ लोग भाग गये थे।

रोहित ने कहा कि इसलिए रात के समय पहले पेमेंट डाल दीजिए। इतना सुनते ही कार सवार धौंस जमाते हुए गाली गलौज करने लगे। सभी कार से उतर रोहित से मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने आफिस में घुसकर तोडफ़ोड़ भी की। आरोपी कर्मचारी से वीडियो आन कर बोले कि मोबाइल में बोल कि मैं पेट्रोल नहीं डालूंगा। कुछ देर उत्पात मचा कर आरोपी वाहन समेत निकल गए। रोहित की रिपोर्ट पर कुम्हारी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट