दुर्ग

शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान
03-Oct-2023 7:46 PM
शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 3 अक्टूबर। हथखोज पारा उतई स्थित कालिका मंच में दुर्ग तहसील सतनामी समाज द्वारा जिला स्तरीय सतनामी के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजाराम बनर्जी समाज को संबोधित करते हुए कहा, इस प्रकार प्रतिभाओं का सम्मान करने से दूसरो को प्रेरणा मिलती है। ऐसे आयोजन हर तहसील में होना चाहिए। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने विचार रखे आभार प्रगट करते हुए तहसील सतनामी समाज अध्यक्ष दिनेश देशलहरे ने का की दुर्ग जिला में पहली बार इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है। जिसका  मुख्य उद्देश्य इस मंच के माध्यम से सतनामी समाज को एकता सूत्र में बंधना है। आप सभी समाजिक बंधु अपने व्यस्त जीवन में से बहुमूल्य समय निकाल कर पहुँचे उसके लिए आप सभी आभारी हूं।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजाराम बनर्जी प्रदेशाध्यक्ष सतनामी समाज  छत्तीसगढ़ अध्यक्षता नितेश वरिष्ठ समाज सेव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे पद्मश्री डॉ.उषा बारले (संरक्षक तहसील सतनामी समाज दुर्ग) पद्मश्री डॉक्टर आर. एस. बारल, निर्मल कोसरे(महापौर) सोना देवी देशलहरे, झमित गायकवाड, रीति देशलहरे, दिनेशकुमारी चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी , बलराम चेलक, संतोष मारकंडे अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ नगपुरा उपस्थित रहे।

इन शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

विजय खेवार, सोनम खेवार, महेश्वरी मिरी,महेश्वरी जोशी,मनीषा भरती, बाबू दास देशलहरे,चन्द्रशेखर कौशिक,रोहित कुमार गायकवाड़ ,मनोज टण्डन, गणेशीया टण्डन,बीना टण्डन, संध्या बंजारे, सुखेलाल सोनवानी, दिनेश कुमार,हलेश्वर प्रसाद टण्डन,महेश्वरी चंदनिहा, निर्मला चंदनिहा, सविता डहरिया,नारायण दास जोशी,हितेन्द्र कुमार कुर्रे, कोमल सिंह बंजारे, ओम कुमार खटियारे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव कुमार डहरे,गौकरण मांडले, ऋषी टण्डन,जनेद्र डहरिया, नीतू देशलहरे, लता सोनवानी, अजय कुमार डाहरे, अरुण कुमार बघेल, जुगल जोशी, ओंकार चतुर्वेदी, विष्णु गायकवाड़, वीरेन्द्र चतुर्वेदी, तनुजा बघेल, दशवंत घृतलहरे, सरस्वती देशलहरे, शीतल कोठारी, खेमन सोनवानी ने अपना बहुमूल्य समय दिया।


अन्य पोस्ट