दुर्ग
भेलवा तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत
03-Oct-2023 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 3 अक्टूबर। स्मृतिनगर चौकी अंतर्गत सोमवार को भेलवा तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तालाब से शव को बाहर निकाला गया। पंचनामा कर शव को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मरच्युरी में रखवा दिया है। स्मृतिनगर चौकी प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि शांति नगर कोहका निवासी महेश शर्मा(72) की सोमवार की दोपहर 2 बजे भेलवा तालाब में डूबने की सूचना मिली। पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालकर सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मरच्युरी में रखवा दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे