दुर्ग

कुमुद वेलफेयर सोसाइटी ने दिया स्वच्छता का संदेश
03-Oct-2023 3:49 PM
कुमुद वेलफेयर सोसाइटी ने दिया  स्वच्छता का संदेश

दुर्ग, 3 अक्टूबर। सामाजिक सेवा संस्था कुमुद वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर दिन रविवार को सुपेला क्षेत्र में श्रमदान कर स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत का संदेश दिया। इस अवसर पर कुमुद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अमोल शेंडे द्वारा कहा गया हमारे जीवन में स्वच्छता की बहुत जरूरत है गंदगी हमारे आसपास के वातावरण और जीवन को प्रभावित करती है। हमें कचरा मुक्त भारत बनाने के लिए अपने घर के आसपास तालाब नल के पास हमेशा साफ सफाई  रखनी चाहिए पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हमें पेड़ों की कटाई नहीं करनी चाहिए और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए उपस्थित सहयोगी सदस्य राहुल, कुलेश्वर,अजय रामटेक, वैशाली शेंडे, शुभांगी सरादे, मनीष सिंहा, डॉली सिंह, मंगल सिंह, कृष्ण, सुमित पासवान का साराहनीय सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट