दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 अक्टूबर। गांधी जयंती पर प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भरोसा यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम राजीव भवन में छत्तीसगढ़ राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष व विधायक अरुण वोरा छग राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद दुर्ग नगर निगम सभापति राजेश यादव सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस आई नेता और कार्यकर्ताओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
तत्पश्चात राजीव भवन से विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में कांग्रेस की भरोसा यात्रा का शुभारंभ हुआ यात्रा के दौरान कांग्रेसी गांधी जी की स्तुति करते चले वह गांधी जी के भजन का गायन करते रहे और साथ ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की विकास की योजनाओं की जानकारी देते रहे। राजीव भवन से यात्रा गांधी चौक, इंदिरा मार्केट, मान होटल चौक, गुजराती धर्मशाला, स्टेशन रोड, पटेल चौक, होते हुए गांधीनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया उसके बाद भरोसा यात्रा गांधी प्रतिमा पहुंचकर माल्यार्पण कर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी गई।
विधायक अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व में कांग्रेस ने जो वादे किए थे जिसमें से लगभग सभी वादे पूरे किए उसके अतिरिक्त अन्य कई जनकल्याणकारी योजना बनाकर प्रदेश के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया, कांग्रेस के शासन में किसान, शहरी, ग्रामीण जनता,कर्मचारी, व्यापारी, छात्र, महिलाए, महिला समूह, जी हर वर्ग के लोग की जनता खुश है।
देश में बेरोजगारी दर 7 फीसदी से अधिक है वहीं छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 1 फीसदी प्रतिशत से कम है। आज देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की प्रशंसा हो रही है कभी पिछड़े राज्यों में की गिनती में आने वाला छत्तीसगढ़ राज्य अब विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में है। भरोसा जितने वाली कांग्रेस सरकार पर जनता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनाएगी। और विकास की गाथा लिखेगी।
भरोसा यात्रा में दुर्ग विधानसभा प्रभारी कमलकांत शुक्ला प्रभारी इरफान खान ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, महिप सिंह भुवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, प्रवक्ता नासिर खोखर सुशील भारद्वाज, पार्षद व एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी संजय कोहले ,दीपक साहू भोला महोबिया, हमीद खोखर, ऋषभ जैन, पार्षद मदन जैन, बिजेंद्र भारद्वाज मनदीप सिंह भाटिया, कमल नारायण रूंगटा, राधेश्याम शर्मा,सकसेरिया जी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, प्रदेश आईटी सेल अध्यक्ष अनूप वर्मा, सेवा दल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव एनएसयूआई अध्यक्ष विनीश साहू एल्डरमैन मनीष यादव, रतना नरमदेव, देव सिन्हा, हरीश साहू, महामंत्री अनीश रजा, आनंद कपूर, पासी अली, पप्पू श्रीवास्तव, विमल यादव, अशोक डोंगरे, बृजमोहन तिवारी, मीना पॉल, प्रीति साहू, निशांत गोडबोले सहित सैकड़ो कांग्रेसी भरोसा यात्रा में उपस्थित रहे।
यात्रा को प्रमुख चौराहों में विधायक अरुण वोरा, पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, जिला अध्यक्ष गया पटेल महापौर धीरज बाकलीवाल मदरसा बोर्ड चेयरमैन अल्ताफ अहमद सभापति राजेश यादव, राधेश्याम शर्मा, अनीश रजा, संदीप श्रीवास्तव, पार्षद बृजलाल पटेल लीना दुबे ने संबोधित किया व यात्रा का संचालन प्रवक्ता नासिर खोखर ने किया।