दुर्ग
चाय पैर पर गिरने के बात को लेकर हुआ था झगड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 अक्टूबर। पुलगांव थाना अंतर्गत गणेश विसर्जन के दौरान चाय पैर पर गिरने के बात को लेकर मामूली बात पर लड़ाई करने वाले 5 नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार किये गए है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज , सीडीआर की मदद से आरोपियों तक पहुंची।
शहर एएसपी संजय धु्रव ने बताया कि 1 अक्टूबर को थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथ नदी में ग्रीन चौक गणेश समिति एवं खुर्सीपार गणेश उत्सव समिति के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के गणेश के विसर्जन के लिए शिवनाथ नदी में देर रात उपस्थित हुए थे, जहां होटल के सामने रात में चाय पीने के दौरान चाय पैर पर गिर जाने के बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें मारपीट के दौरान ग्रीन चौक गणेश उत्सव समिति के राहुल साहू का इलाज के दौरान मौत हो जाने पर तत्काल दुर्ग पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं सीडीआर का विश्लेषण कर आरोपियों की घेराबंदी कर विवेक चौधरी, समीर खान, पुरुषोत्तम राव खुर्सीपार एवं पांच नाबालिग को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है।