दुर्ग
तीन दिवसीय भरतनाट्यम पदम कार्यशाला
03-Oct-2023 3:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 अक्टूबर। कला अकादमी छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद संस्कृति विभाग और शासकीय डॉक्टर वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय भरतनाट्यम पदम कार्यशाला का आयोजन 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक महाविद्यालय में किया गया है।
जिसमें नृत्य आचार्य डॉक्टर जी रतीश बाबू नृत्यति कला क्षेत्रम कार्यशाला लेंगे। शासकीय डॉक्टर वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नृत्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में डॉ.रतीश बाबू स्टूडेंट को भरतनाट्यम से जुड़े शास्त्र और उसकी पद्धतियों पर विस्तार से जानकारी देंगे। कला अकादमी के अध्यक्ष योगेंद्र त्रिपाठी और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशीलचंद्र तिवारी ने यह जानकारी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे