दुर्ग

भारती विवि में रक्तदान शिविर का आयोजन
03-Oct-2023 2:39 PM
भारती विवि में रक्तदान शिविर का आयोजन

दुर्ग, 3 अक्टूबर। भारती विवि के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर एवं भारती ग्रुप के ज्वाइंट  डायरेक्टर जय चंद्राकर के मार्गदर्शन में भारती विवि के फार्मेसी विभाग और सन आईटीआई एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद्  छत्तीसगढ़ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

इस शिविर को रेड क्रॉस ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। शिविर में 43 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। भारती विवि के फार्मेसी एवं सन आईटीआई के छात्र छात्राओं के साथ कॉलेज अध्यापक व स्टाफ ने भी रक्तदान किया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के सचिव ने बताया कि शिविर में एकत्रित रक्त को जिला अस्पताल दुर्ग में बाहर ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज के लिए आने वाले कैंसर व फिलिसिम्या बीमारियों से पीडि़त मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा।

डिप्टी रजिस्ट्रार खिलेश कुमार गंजीर ने भी रक्त दान किया तथा बच्चो को रक्त दान की महत्ता बताई।
इस शिविर में भारती विवि के फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य प्रो. मृत्युंजय सतपति, सन आईटीआई के प्राचार्य विजय कुमार यदु, मैकेनिकल विभागाध्यक्ष योगेश कुमार देशमुख, सुरेंद्र देवांगन, विरेंद्र वैष्णव, पलक अग्रवाल, प्रतिभा गंजीर, पूरन लाल साहू एवं एनएसएस विद्यार्थियों का सहयोग रहा।
 


अन्य पोस्ट