दुर्ग

व्यवस्था का प्रतीक नाटक पालने का पूत
02-Oct-2023 3:09 PM
व्यवस्था का प्रतीक नाटक पालने का पूत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 अक्टूबर। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के हिंदी विभाग तथा साहित्य एवं नाट्य समिति के तत्वाधान में शहीद वीरनारायण सभागार में छत्तीसगढ़ कला-साहित्य अकादमी एवं दुर्ग की नाट्य संस्था मस्त द्वारा कश्मीरी लेखक-नाटककार मोतीलाल क्यूम द्वारा लिखित नाटक श्पालने का पूतश् प्रस्तुत किया गया। नाटक का निर्देशन रंगकर्मी राकेश बमबार्डे किया था। नाटक का शीर्षक गीत रजनीश उमरे तथा कथात्मक गीत लक्ष्मीनारायण कुंभकार के थे। यह कार्यक्रम के संयोजक मणिमय मुखर्जी एवं बबलू विश्वास थे। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉण् अभिनेष सुराना ने  स्वागत भाषण में नाटक की परंपरा तथा उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित अतिथियों एवं कलाकारों का स्वागत किया। छत्तीसगढ़ कला-साहित्य अकादमी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मणिमय मुखर्जी ने अकादमी की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को नाटक से जुडक़र समाज सेवा करने की बात कही तथा इसके लिए नाट्य कार्यशाला लगाने व उससे जुडऩे का आह्वान किया।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.आरएन सिंह ने कहा कि महाविद्यालय समय.समय पर कला एवं साहित्यिक गतिविधि का संचालित करता रहा है। कला एवं संस्कृति के प्रति यह महाविद्यालय प्रतिबद्ध है तथा कला एवं संस्कृति से जुड़ी प्रतिभाओं को महाविद्यालय अवसर और मंच प्रदान करता है जिसे हम आगे भी सतत जारी रखेंगे।

नाटक पालने का पूत एक प्रतीक नाटक है जो व्यवस्था की विसंगतियों को प्रतीक के माध्यम से व्यक्त करते हुए व्यवस्था की कुरीतियों को व्यक्त करते हुए समाधान की तलाश करता है।

नाटक के कलाकारों में प्रमुख रूप से उदित नारायण सेन, कमल किशोर रामटेक, असित सागर सेन, सुजल रामटेक, शिवा कुंभकार, सक्षम रामटेक, हंसिका रामटेक, आम्रपाली मेश्राम, नम्रता सेन आदि नाटक के संगीत पक्ष को पवन कौशिकए दुर्गा सिंह चौहान एवं कवि कुमार संवारा। विद्युत व्यवस्था विद्यानंद मेश्राम तथा बबलू विश्वास ने संभाला।

उक्त संपन्न कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एसएन झा कवि नासिर अहमद सिकंदरए रंगकर्मी विजय शर्माए शक्तिपद चक्रवर्तीए गिलबर्टए राजीव मिश्रा के साथ महाविद्यालय के डॉ एचपी सिंह सलूजा, डॉ.बलजीत कौर,  डॉ,आरएस सिंह, डॉ. तरलोचन कौर ,  डॉ.अनुपमा कश्यपए  डॉ.के पद्मावती, डॉ.कृष्णा चटर्जी, डॉ.गोविन्द गुप्ता, डॉ.सरिता मिश्रा, डॉ. ओमकुमारी देवांगन,  डॉ शारदा सिन्हा, डॉ.लता गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रजनीश उमरे एवं आभार डॉ.ज्योति धारकर ने किया।


अन्य पोस्ट