दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 अक्टूबर। शादी के लिए रिश्ता तुड़वाने की बात को लेकर गाली गलौज करते हुए तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया नफीसा बानो अफसर नगर तकियापारा ने शिकायत दर्ज कराई कि 29 सितंबर की दोपहर 3:00 बजे वह अपने घर में थी। तभी पड़ोस में रहने वाला लडक़ा अज्जू खान पीडि़ता से कहा कि तुम मेरा रिश्ता तुडवा दिया हो,यह कहकर गाली गलौज करने लगा। जब पीडि़ता ने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी ने पीडि़ता के बाउंड्रीवॉल की दीवाल को लात मार के तोड़ दिया और ईंट के टुकड़े से घर में फेंक कर सामानों को नुकसान किया। इसके बाद आरोपी अज्जू खान घर से तलवार निकाल कर लाया और गली में खड़ा होकर तलवार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। मारपीट में पीडि़ता को चोंटे आई। कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 294 ,323, 427 ,506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।