दुर्ग

हाइवा ने ऑटो को पीछे से मारी ठोकर, चालक की मौत
30-Sep-2023 3:18 PM
हाइवा ने ऑटो को पीछे से मारी ठोकर, चालक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 सितम्बर। ऑटो रिक्शा में अपने बच्चे को बैठाकर जा रहे ऑटो रिक्शा को हाइवा चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से ठोकर मार दी। इससे ऑटो रिक्शा चालक आटो से नीचे गिरा और गंभीर चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हाइवा चालक को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि 29 सितंबर को लगभग 1 बजे केजीएन होटल के सामने खुर्सीपार में उमेश कुमार बंजारे (36) पिता ज्ञानचंद अपनी ऑटो क्रमांक सीजी 04 एन टी 3759 से रायपुर की ओर से दुर्ग आ रहे थे।

ऑटो में उनके साथ उनका बच्चा प्रियांशु भी बैठा हुआ था। इस दौरान पीछे से आ रही हाइवा क्रमांक सीजी 0 7 बीयु 5978 के चालक इंदर चौधरी (55) पिता बंगाली चौधरी ने ऑटो को जमकर ठोकर मार दी। इससे ऑटो चालक उमेश कुमार बंजारे ऑटो से नीचे गिर गए।

 

गिरते ही उन्हें सिर एवं सीने में चोटे आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट