दुर्ग
धारदार चाकू सहित युवक पकड़ाया
30-Sep-2023 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 30 सितम्बर। आम जगह पर चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली कि हिंद नगर रिसाली गांव में तालाब के पास चाकू लहराकर एक युवक के आने जाने वाले लोगों को डरा रहा है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रुआबांधा निवासी आकाश निषाद 20 वर्ष को पकड़ा। उसके पास से धारदार चाकू बरामद किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे