दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 30 सितंबर। भिलाई-चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे ने निगम क्षेत्र में होने वाले नए निर्माण और विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि नगर निगम भिलाई -चरोदा क्षेत्र के वार्ड क्र. 40 गनियारी में आरसीसी नाली व सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 15.98 लाख इसके बाद वार्ड क्र.39 मोरिद में आरसीसी रोड निर्माण कार्य भूमिपूजन लागत राशि 15.97 लाख, सिरसा भाठा वार्ड 37 में स्कूल अहाता निर्माण व बाउंड्रीवाल निर्माण लागत राशि 5.88 लाख रूपए एवं मंच निर्माण लागत राशि 5.93 लाख रूपए से सिरसा बस्ती में खनती टंकी से गधिया तालाब तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। जी केबिन वार्ड 35 में 15.95 लाख रूपए की राशि से सीसी रोड निर्माण एवं देवबलोदा में 16.05 लाख रूपए राशि से सीसी रोड निर्माण, वार्ड 22 में अहाता निर्माण कार्यों का भी महापौर निर्मल कोसरे द्वारा भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में महापौर परिषद सदस्य एवं वेंकट रमना, मनोज कुमार, दीप्ति आशीष वर्मा, एमजानी, ईश्वर साहू, देवकुमारी भलावी, संतोष निषाद, पार्षद टेनेंद्र ठाकरे मौजूद रहे।