दुर्ग
भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री होंगे शामिल
29-Sep-2023 3:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 सितम्बर। जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग का प्रतिनिधि मंडल छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौहाद्रपूर्ण माहौल में गुरुवार को मुलाकात किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 3 अकटूबर को शाम 3 बजे दुर्ग कोर्ट आकर बार रूम नंबर 4 की पुरानी बिल्डिंग का भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित रहने पर सहमति प्रदान की है। जिलाअधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वे कार्यक्रम में लगभग 1 घंटे उपस्थित रहेंगे। प्रतिनिधि मंडल में संघ की अध्यक्ष नीता जैन,उपाध्यक्ष सुनीता कसार सचिव रविशंकर सिंह,कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, आशीष तिवारी,अशोक सिन्हा,डॉक्टर नागेन्द्र शर्मा, विकास चौधरी, रियाज कुरैशी, आकाश कश्यप,चंद्रकला साहू,दानिश परवेज, दीपक पटेल उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे