दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 सितम्बर। जिले में दुग्ध उत्पादन, कृषि आदि से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने कवायद की जा रही है इसके सात दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं को इससे संबंधित तकनीकी जानकारी की बारीकियों से अवगत कराया गया यह प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र,पाहंदा एवं आईसीआईसीआई फाउण्डेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
प्रशिक्षित महिलाएं गांवों में अन्य महिलाओं को देंगी प्रशिक्षण
जानकारी के अनुसार कृषि विज्ञान केंद्र, पाहंदा जिला दुर्ग एवं आईसीआईसीआई फाउन्डेशन के सयुक्त प्रयास से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में धमधा जनपद के 30 महिलाओं को 7 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें शामिल महिलाओं को मुर्गी पालन, दुग्ध उत्पादन, अजोला उत्पादन, किचन गार्डन , अंतरवर्तीय, सीमावर्तीय बहुपरतीय माध्यम से सब्जी की खेती, मशरूम उत्पादन एवं वर्मी खाद उत्पादन के गुर सिखाए गए। इन विषयों पर उन्हें सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक रूप प्रशिक्षण दिया गया।
इसमें शामिल 30 महिलाए प्रशिक्षण लेने के बाद धमधा जनपद के विभिन्न ग्रामों की अन्य महिलाओ को प्रशिक्षित करेंगी। जिसके माध्यम से रोजगार में बढ़ोतरी होगी इससे वे आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सकेंगी इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख विजय जैन एव अन्य कृषि वैज्ञानिक और आईसीआईसीआई के प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीकांत कुमार, अश्फाक अहमद, रवि कुमार, हेमंत सिन्हा, बिरसिंह, अमितेश टंडन मौजूद थे।