दुर्ग

चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका वालंटियर ने कलेक्टोरेट पहुंच किया प्रदर्शन
27-Sep-2023 3:25 PM
चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका वालंटियर ने कलेक्टोरेट पहुंच किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 सितम्बर। चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका वालंटियर ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन उन्होंने उक्त योजना को पुन: कलेक्टर दर वेतनमान के साथ स्थाई बहाली की मांग रखी इस संबंध में महिला स्वयं सेविका कल्याण समिति ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका वालंटियर की नियुक्ति सन् 2018 में की गई थी इसके तहत दुर्ग जिले में 2400  और कोरिया जिला में लगभग 2300 महिलाओं को बारहवीं पास योग्यता अनुसार नियुक्ति वार्ड स्तर पर प्रत्येक ग्राम और नगरीय निकाय में की गई थी। जिसके अंतर्गत अनेक प्रकार कार्यगतिविधियां शामिल किया गया था इनमें विभिन्न महिला उत्पीडऩ (सामाजिक एवं निजी.), पॉक्सो एक्ट, विभिन्न योजनाओं से समय पर्यंत लाभान्वित करवाना,शिक्षा, चिकित्सा, सांस्कृतिक  धार्मिक, प्रशासनिक गतिविधियों में मतदान, वैक्सीनेशन, आंगनवाड़ी में कुपोषित बच्चों की निगरानी, सेवा व सुधार करना,वार्ड , ग्राम, थाना, सखी सेंटर  बाल सुधार गृह, कोर्ट कचहरी मुलाहिजा आदि शामिल है। कोरोना काल की अवधि में भी सेवाएं दी।

इसके अलावा समय - समय पर महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा दिए गए विभिन्न आदेशानुसार, समस्त थाना एवं चौकी की समस्त चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका वालंटियर अपनी निस्वार्थ, मानवता एवं कर्तव्य भाव से सेवाएँ देती रही है, इससे सामाजिक एवं निजी स्तर पर विभिन्न तरह की अपराधों में निरंतर कमी आई सामाजिक जनजागरूकता, शांति व्यवस्था बनाने में अभूतपूर्व योगदान रहा।

उनका कहना है इसके बावजूद वर्तमान में इस चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका वालंटियर केंद्रीय योजना को बिना कोई सूचना दिए अप्रैल 2022 से  बंद कर दिया गया है जिसके पश्चात्  निजी एवं सामाजिक तथा पॉक्सो तथा नशा आदि संबंधित अपराध पुन: पैर पसारने लगी है।

 


अन्य पोस्ट