दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 सितंबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय धनोरा दुर्ग में प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी के नेतृत्व में विश्व ओजोन दिवस पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प समर्पित करने के साथ किया गया । प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी ने कहा कि हमें अपनी पृथ्वी को बचाने का हर संभव प्रयास करना चाहिए तथा इन्हें विनाश के कगार पर पहुंचने वाली हर चीजों से सुरक्षा प्रदान करने हेतु प्रयासरत रहना चाहिए।
इस अवसर पर ‘बेस्ट सॉल्यूशन ऑफ़ वेस्ट यूटिलाइजेशन’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान इंद्रजीत साहू बीएससी- तृतीय (कंप्यूटर साइंस) द्वितीय स्थान भूमि तरेटा बीएससी प्रथम (जीव विज्ञान संकाय) तृतीय स्थान दिनेश कुमार रात्रे बीएससी प्रथम (जीव विज्ञान संकाय ) ने प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में च्अवर रोल इन ओजोन प्रोटेक्शनज्ज् विषय पर आयोजित रंगोली स्पर्धा में प्रथम स्थान मयंक तथा देवेंद्र बीएससी प्रथम (जीव विज्ञान समूह), द्वितीय स्थान हंसिका एवं समूह बीएससी प्रथम (जीव विज्ञान ) तथा तृतीय स्थान मेघा साहू एवं समूह बीएससी प्रथम (कंप्यूटर साइंस) ने प्राप्त किया।
मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जी. राजलक्ष्मी, अविनाश एवं समूह (बीएससी द्वितीय जीव विज्ञान) तथा द्वितीय स्थान सोनाक्षी साहू वेदिका एवं समूह बीएससी प्रथम (जीव विज्ञान) ने प्राप्त किया।बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रवीण देवांगन बीएससी प्रथम (कंप्यूटर साइंस), द्वितीय स्थान अंजलि बीएससी द्वितीय (जीव विज्ञान समूह) तथा तृतीय स्थान वर्षा यादव बीएससी द्वितीय (जीव विज्ञान )ने प्राप्त किया ।
पोस्टर स्पर्धा में प्रथम स्थान भूमि तरेटा बीएससी प्रथम (बायो) तथा अनिल देशमुख बीएससी प्रथम (कंप्यूटर साइंस), द्वितीय स्थान श्रेया बीकॉम प्रथम, वर्षा यादव बीएससी द्वितीय (बायो) तथा तृतीय स्थान भव्या तथा लेशमा बीएससी प्रथम (बायो समूह) ने तथा सांत्वना पुरस्कार प्रियंका देवासी बीसीए प्रथम वर्ष तथा अल्फिया कलीम बीकॉम प्रथम ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में सहायक प्राध्यापक डॉ. हेमा कुलकर्णी, संदीप कुमार एवं श्रीमती शाहिस्ता गौस ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन इको क्लब की संयोजक डॉ. स्वाति तिवारी, सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र द्वारा किया गया । धन्यवाद ज्ञापन विज्ञान क्लब की संयोजक , डॉ हेमा कुलकर्णी द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक विकास पंचाक्षरी, सुश्री छाया साहू, प्रेमलता यादव, पायल गुप्ता एवं शिखा श्रीवास्तव सहित कॉलेज का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।