दुर्ग

महापौर-आयुक्त ने जल जमाव की समस्या का लिया जायजा
24-Sep-2023 3:03 PM
महापौर-आयुक्त  ने जल जमाव की समस्या का लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 24 सितंबर। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर में बीते रात से लेकर सुबह तक घंटों  लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ इलाके जलमग्न हो गए,ऐसे में महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों के साथ इलाको में जल-जमाव की समस्या का जायजा लेने पहुँचे। शहर में लगातार बारिश हो रही है।

बारिश के कारण कुछ जगहों में जल जमाव की शिकायत देखी गई। रात से सुबह तक भारी बारिश के कारण पैदा हुई समस्या की जांच के लिए महापौर श्री बाकलीवाल  व आयुक्त श्री चन्द्राकर शहर निरीक्षण के लिए निकल पड़े।जहाँ जहाँ जल भराव की समस्या है का जायजा लेने जगहों में पहुच रहे है।शहर में भारी वर्षा के कारण हुई जल भराव से जुड़ी समस्याओ को दृष्टिगत रखते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं निगम के अधिकारी निरीक्षण कर जन समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे है।महापौर व आयुक्त अधिकारियों के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने केलाबाड़ी रानी लक्ष्मी बाई चौक का नाला में फसे कचरे को निकलवाया गया। इसके बाद शंकर नगर के पहले अपोलो फार्मेंसी के सामने नाला के आस पास पानी बहाव के लिए रास्ता क्लियर करने की बात कही।उन्होंने शंकर नगर दुर्गावती चौक के नाला का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।वार्ड क्रमांक 15 पार्षद उषा ठाकुर के घर के  पास बारिश के कारण कच्चा मकान गिर गया है।

महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने पीडि़त घरवालों से मुलाकात कर उनकी समस्या से रूबरू हुए और मौजूद अधिकारी को जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।ताकि पीडि़त परिवार को परेशानियों का सामना न करना पड़े।हेरिटेज स्कूल के सामने नाला एवम शक्ति नगर वार्ड में पानी की निकासी की स्थिति देखे।

निरीक्षण के दौरान जल जमाव की समस्या को देखते हुए निगम के कर्मचारियो को युद्व स्तर पर काम करने को कहा।जिससे कि जल्द से जल्द जल भराव की समस्या का निराकरण किया जा सके।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,जितेंद्र समैया,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,मोहित मरकाम आदि मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट