दुर्ग

निचली बस्तियों व सडक़ों में जलभराव से बढ़ी परेशानी
24-Sep-2023 3:02 PM
निचली बस्तियों व सडक़ों में जलभराव से बढ़ी परेशानी

विधायक अरुण वोरा ने बरसते पानी में संभाला मोर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 24 सितंबर। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया है। जिससे पानी निकासी के अभाव में निचली बस्तियां व सडक़ों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। यह जलभराव शनिवार को कई क्षेत्रों में लोगों के लिए मुसीबत बन रहा। फलस्वरुप लोगों की परेशानियों को देखते हुए विधायक अरुण वोरा शनिवार की सुबह बरसते पानी के बीच मोर्चा संभाले रहे।

उन्होंने ऑटो से जलभराव क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाए। इस दौरान श्री वोरा द्वारा कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर से चर्चा कर पानी की निकासी व सडक़ों के संधारण के लिए  तत्काल कार्रवाई करने कहा गया। जिससे हरकत में आई जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने मैदान में उतरकर व्यवस्था दुरुस्त करने में तेजी दिखाई। बारिश के बीच महापौर धीरज बकरीवाल और आयुक्त लोकेश चंद्राकर भी जलभराव इलाकों में सक्रिय रहे। उन्होंने जलभराव से लोगों को राहत दिलाने अधिकारियों को सभी जरूरी कदम उठाने निर्देश दिए दिए हैं।

 विधायक अरुण वोरा सुबह 6 बजे आटो से पूरे शहर की निचली बस्तियों में पहुंचे थे। उन्होंने द्य वहां के निवासियों से मिलकर बारिश से होने वाली परेशानियों को सुना और पैदल वार्ड 19,21, 23व 24 की बस्तियों में भरे पानी में पहुंचकर स्थिति देखी। इस दौरान श्री वोरा ने निगम आयुक्त को फोन कर निवासियों की परेशानियों को दूर करने व जलभराव की स्थिति ना बने इसके लिए नाली नालों में पानी के निकासी की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन रोड पोलसायपारा चौक और  फरिश्ता कंपलेक्स मार्ग में  बारिश से सडक़ों में हुए द्य गड्ढों को देखा और उसके तुरंत संधारण के लिए ई रिक्शा में ही कलेक्टर निवास पहुंचकर कलेक्टर को शहर की स्थिति व बारिश में खराब हुई सडक़ों की तुरंत संधारण के लिए कहा।जिस पर कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने तत्काल पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को  सडक़ों का संधारण करने का आदेश दिया। शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के दौरान विधायक अरुण वोरा के साथ पूर्व पार्षद श्रीकांत समर्थ व जिला कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर भी मौजूद रहे।

महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों के साथ  जल-जमाव की समस्या का जायजा लेने निचली बस्तियों में पहुंचे । उन्होंने केलाबाड़ी रानी लक्ष्मी बाई चौक के नाला में फसे कचरे को निकलवाया। इसके बाद शंकर नगर के पहले अपोलो फार्मेंसी के सामने नाला के

आसपास पानी बहाव के लिए रास्ता क्लियर करने अधिकारियों को निर्देशित किया।उन्होंने शंकरनगर दुर्गा चौक के नाला का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।वार्ड क्रमांक 15 पार्षद उषा ठाकुर के घर के  पास बारिश के कारण कच्चा मकान गिर गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने पीडि़त परिजनों  से मुलाकात कर उनकी समस्या से रूबरू हुए और मौजूद अधिकारिओ को व्यवस्था बनाकर राहत प्रदान करने निर्देश दिए।ताकि पीडि़त परिवार को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने हेरिटेज स्कूल के सामने नाला एवम शक्तिनगर वार्ड में पानी निकासी की स्थिति देखी।निरीक्षण के दौरान जल जमाव की समस्या को देखते हुए निगम के कर्मचारियो को युद्वस्तर पर काम करने को कहा गया है।जिससे कि जल्द से जल्द जल भराव की समस्या का निराकरण किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,जितेंद्र समैया,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,मोहित मरकाम के अलावा निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट