दुर्ग
भाजयुमो ने बाइक रैली निकाल की यात्रा की अगुवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 23 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अत्याचारी व भ्रष्टाचारी सत्ता के परिवर्तन के लिए परिवर्तन यात्रा प्रदेश के बस्तर व सरगुजा संभाग से आरंभ की गई है।
परिवर्तन यात्रा जो साजा होते हुए भिलाई जिले में जामुल के तरफ से प्रवेश करती है जिसका भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया ै व बाइक रैली के माध्यम से यात्रा की अगुवाई करते हुए यात्रा को जामुल के एमपीईबी चौक से बोगदा पुलिया होते हुए वैशाली नगर विधानसभा में प्रवेश करती है। जहां से यात्रा कुरूद के सभा स्थल तक पहुंचती है, जहां एक आम सभा के पश्चात यात्रा बैकुंठ धाम होते हुए छावनी चौक से कैनाल रोड होते हुए खुर्सीपार के दुर्गा मंच के सभा स्थल तक पहुंची है। जहां एक विशाल आम सभा का संबोधन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड रघुवर दास, छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे यात्रा के संयोजक शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप व पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा, जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के द्वारा किया गया।
परिवर्तन यात्रा को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि यात्रा के माध्यम से जनता को प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार, अत्याचार, सट्टेबाजी व गुंडागर्दी का एक विकल्प दिख रहा है इसलिए जनता का समर्थन इस यात्रा को मिल रहा है जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सत्ता परिवर्तन करके भाजपा की सरकार बनाकर जनता देगी।
बाइक रैली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विशालदीप नायर व रितेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जयसवाल व जितेंद्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष मोनीष काले, जिला मंत्री राम शर्मा, हर्षल यादव व सौरभ चटर्जी, राहुल झा, चंदन यादव व निखिल सोनी, जिला मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख जयंत शर्मा, हरिओम चौहान, कन्या शक्ति अपर्णा मुखर्जी, नवीन सिंह, मनीष पीपरोल, मनोज मेश्राम, सोनू यादव, व सी.एच. प्रशांत, अनूप राय, विक्की बंछोर, मनीष चौधरी, विनय मानिकपुरी, आशुतोष तिवारी, रतन शर्मा, तरुण धकेता, कृष्ण त्रिवेदी, समीर अग्रवाल, निरंकार सिंह, विक्की यादव, निरंकार सिंह, प्रेम शंकर पासवान, शशि कुमार, मनोज कुमार, रामेश्वर निर्मलकर, मेहुल ठाकुर, चंदन गुप्ता, कुणाल गुप्ता, मयूर, सत्येंद्र सोनकर, सागर सिंह, मनोज गुप्ता, लोकेश, यश सोनी, अर्पित तिवारी, शौर्य रेंके, सिद्धरत राजपूत रैली में शामिल हुए। यह जानकारी भाजयुमो मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।