दुर्ग
सामान्य से 6 डिग्री नीचे पहुंचा पारा दो दिनों में 31 मिमी औसत वर्षा दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 सितम्बर। पिछले कुछ दिनों से लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है जिले में पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे चला गया है पिछले दो दिनों में जिले में31 .3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है आज भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश हुई। जानकारी के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान आज 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6 डिग्री कम है नहीं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस था जोकि सामान्य से 5 डिग्री कम है तापमान तेजी से नीचे गिरने की वजह से वातावरण में ठंडकता आ गया है
जिले में पिछले दो दिनों में सबसे ज्यादा 48.2 मिमी वर्षा अहिवारा तहसील अंतर्गत दर्ज की गई इसी प्रकार धमधा तहसील अंतर्गत 46.4 मिमी वर्षा हुई जबकि बोरी45, दुर्ग 18.2, पाटन14.3 एवं भिलाई3 तहसील अंतर्गत15.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई जिले में शाम तक 16 मिमी औसत वर्षा हो चुकी थी इसे मिलाकर जिले की अब तक औसत वर्षा 822 .6 मिमी. हो चुकी है जोकि सामान्य औसत वर्षा 766 .5 मिमी से काफी अधिक है।
मोंगरा से छोड़ा गया 2हजार क्यूसेक पानी
वहीं राजनांदगांव जिला स्थित मोंगरा बैराज से बारिश को देखते हुए शिव नाथ नदी में 2000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया इससे जिले में शिवनाथ नदी पर स्थित महमरा एनीकट के 3 फीट ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है।