दुर्ग
पुलगांव नाले में डूब रहे युवक को पुलिस ने बचाया
23-Sep-2023 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 सितम्बर। शुक्रवार की रात्रि 8.15 बजे पुलगांव पुलिस ने पुलगांव नाल में डूब रहे एक व्यक्ति को डूबने से बचाया। पुलगांव पुलिस को सूचना मिली कि पुलगांव नाला में एक व्यक्ति कूद गया है। जानकारी मिलते ही तत्काल पुलगांव थाना प्रभारी तपेश्वर नेताम अपने स्टाफ के साथ पुलगांव नाला गए। नाला के अंदर एक व्यक्ति डूब रहा था, तभी सोनू श्रीवास्तव और तारण चक्रधारी की सहायता से डूब रहे व्यक्ति को निकाला गया। उसे व्यक्ति ने अपना नाम मनोज कुमार यादव पिता किशुन लाल यादव निवासी वार्ड 37 गंजपारा दुर्ग का निवासी बताया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे