दुर्ग
निगम कर रहा क्षेत्र की साफ-सफाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 सितम्बर। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा प्रशासन द्वारा गणेशोत्सव सहित अन्य आने वाले त्यौहारो को दृष्टिगत रखते हुए एहतियातन विशेष सफाई अभियान प्रारंभ कर दिया है।
निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक बीनू वर्मा ने बताया कि महापौर श्री कोसरे एवं निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी द्वारा दिये गये आदेशानुसार सार्वजनिक जगहो जैसे पूजा पंडाल स्थल, बाजार मार्केट, खेल मैदान वं मेला स्थल पर विशेष फोकस कर सफाई की जा रही है। जिससे कही भी लोगो को असुविधा ना हो।
इस दौरान सडक़ के किनारे एकत्र हुए धुल और डस्ट को हटाने के साथ अनुपयोगी पदार्थ जो जमीन और प्रांगन में पाये गये उन्हें समेटते हए सभी स्थानों पर गड्ढ़ों की लेवलिंग की जा रही है। नालियों से कचरा निकालने के साथ क्लोरिन टैबलेट का का वितरण और स्वच्छता बरतने संबंधी समक्षाईस भी नागरिकों देने का कार्य सफाई मित्र, स्वच्छता दीदी द्वारा मितानिनों के सहयोग से किया जा रहा है।