दुर्ग

महिला समृद्धि सम्मेलन में आरंग से पहुंचीं महिला के गले से सोने की चेन पार
22-Sep-2023 2:29 PM
महिला समृद्धि सम्मेलन में आरंग से पहुंचीं महिला के गले से सोने की चेन पार

भिलाई नगर, 22 सितंबर। कल जयंती स्टेडियम मैदान में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में रायपुर आरंग से पहुंची एक महिला चैन स्नैचिंग का शिकार हो गई है। भिलाई नगर पुलिस ने इस मामले में धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।  भानसोज बाजार चौक, वार्ड-4 आरंग निवासी लता बंजारे ने पुलिस को बताया कि वह जयंती स्टेडियम भिलाई मैदान में महिला समृद्धि सम्मेलन में अपनी रिश्तेदार आशा बंजारे, प्रतिभा लहरी के साथ कल डेढ़ बजे पहुंची और मंच के सामने पंडाल के बीच मे बैठी थी।  लगभग पौने 3 बजे प्रतिभा लहरी ने लता को बताया कि उसका गला खाली है, चैन कहां गई? भीड़ में सोने की चेन को कोई अज्ञात महिला या पुरुष द्वारा पंडाल मे बैठने के बाद चोरी कर लिया गया है।


अन्य पोस्ट