दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 16 सितंबर। विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले ग्राम बेलौदी एव गब्दी में भाजपा का बूथ स्तरीय बैठक जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर व बैठक प्रभारी एवं उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
बदलबो-बदलबो ए दारी कांग्रेस विधायक ल बदलबो के ध्येय के साथ पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी एव गब्दी में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर भाजपा विधायक प्रत्याशी विजय बघेल को प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए जन-जन तक पहुंचने की बात कही साथ ही बूथ जितने का मूलमंत्र कार्यकर्ताओं को दिया एवं 21 सितम्बर को पाटन विधान सभा में आयोजित होने वाले परिवर्तन यात्रा जिसमें तेज तर्रार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की उपस्थिति में होने वाली विशाल आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की।
हर्षा चंद्राकर ने कहा सांसद विजय बघेल ने विजयी रथ की शुरुआत आज से दो वर्ष पूर्व ही कर चुके है जब उन्होंने इस गांव की देवी देवताओं से आशीर्वाद लेकर पदयात्रा की शुरुआत की थी।इस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि गंगाजल हाथ मे लेकर महिला बहनो से किया वादा पूर्णत: शराबबंदी की आज क्या हश्र है। आप सब देख रहे है, आपके गांव के एक एक गली में अवैध शराब बिक रही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सतीश नायक, ईश्वर नायक, कल्याण सिंग यदु, ओमप्रकाश वर्मा, कुमार वर्मा, खुमेश यादव, हेमंत ध्रुव, चंद्रशेखर कुंजाम, नीलकंठ ठाकुर, पोषण यादव, कोमल यादव, लुकेश यादव, मुकेश ठाकुर, मनीराम, कृष्णा यादव, उत्तम यादव, खेदूराम यादव, पिलेश्वर, गेंदलाल, पोषण, सरिता कुंजाम, प्रेमिन कुंजाम, नेमचंद साहू, सहित ग्रामीणजन उपस्थित हुए।