दुर्ग

घरेलू विवाद पर भैया-भाभी ने बीएसपी कर्मी महिला को डंडे से पीटा
16-Sep-2023 8:05 PM
घरेलू विवाद पर भैया-भाभी ने बीएसपी कर्मी महिला को डंडे से पीटा

वैशाली नगर थाना में अपराध दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 16 सितंबर। वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला से उसके भाई और भाभी ने जमकर मारपीट की है। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना पुलिस ने शुरू कर दी है।

वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि 43 वर्षीय मंजू मौर्य ने भाभी गीता देवी एवं भाई अशोक मौर्य के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है। मंजू निवासी सडक़ 7 शांति नगर ने बताया कि उसकी मां चंद्रलेखा देवी वर्षों से बीमार है, जिसकी देखभाल वो पिछले वर्ष दिसम्बर से मां के घर पर रहकर करती हैं।

बीएसपी कर्मी मंजू मौर्य के बेटी सूर्यांशी जो घर में अपनी नानी के साथ थी तभी शाम 4 से 5 बजे भाभी गीता देवी जो किराये से अलग रहती हैं, घर आकर 7 साल की सूर्यांशी से गाली गलौच करते हुए धमकी दीं और मंजू का सामान बाहर फेंक देने बोलने लगी। डयूटी से आने पर सूर्यांशी ने मंजू को जानकारी दी तो उसने भाभी से बात की। तभी अशोक मौर्य जो घर में था के साथ मिलकर दोनों हाथ मुक्का एवं डंडा से मंजू से मारपीट किये। मंजू के दोनों हाथ में चोट आई है। पुलिस ने गीता देवी और अशोक मौर्य के खिलाफ धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट