दुर्ग

अवैध खनिज परिवहन करते पकड़ाए 6 हाइवा
16-Sep-2023 4:38 PM
अवैध खनिज परिवहन करते पकड़ाए 6 हाइवा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दुर्ग, 16 सितंबर। खनिज महकमा की जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध खनिज परिवहन करते 6 हाइवा पकड़े है मामले में खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत करने तैयारी की जा रही है पकड़े गए वाहनों में 4 में रेत एवं 2 में चूना पत्थर का अवैध परिवहन  किया जा रहा था । खनिज विभाग ने अवैध रूप से खनिज उत्खनन व परिवहन करने वालो पर सख्ती बरत रही है इसी के तहत खनिज विभाग ने जांच के दौरान  आधा दर्जन हाइवा बिना रायल्टी पर्ची के रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन करना पाया। 


 खनिज विभाग ने अवैध रूप से खनिज संसाधन का परिवहन करने वालो पर नकेल कसने मैदानी अमले को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को खनिज विभाग की टीम कलेक्टर एवं जिला खनिज अधिकारी के निर्देश पर उतई, नेवई तथा रानितराई थाना क्षेत्र में रेत  एवं चुना पत्थर का परिवहन कर रहे एक दर्जन से अधिक हाइवा की जांच की।

इनमे 2 हाइवा को अवैध रूप से चूना पत्थर और 4 में रेत का परिवहन करते पकड़ा। पकड़े गए सभी वाहनों को क्षेत्र के स्थानीय थाना परिसर पुलिस अभिरक्षा मे खड़ी कराकर कार्रवाई की जा रही है। अब शासन प्रशासन से निर्देश जारी किया है कि खनिज का अवैध परिवहन करने वालो पर न्यायालय में भी प्रकरण चलाया जाएगा।


 खनिज निरीक्षक भरत बंजारे ने नेतृत्व में विभाग की टीम ने सबसे पहले नेवई थाना क्षेत्र में दबिश दिया। हाइवा को रोककर रॉयल्टी पर्ची की जानकारी मांगी गई। यहां पर एक हाइवा को रेत का तथा एक हाइवा को चूना पत्थर का अवैध रूप से परिवहन करते पकड़ा गया। इसी तरह से उतई थाना क्षेत्र के सेलुद के आसपास भी गाडिय़ों की जांच की गई। जहां तीन हाइवा को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पकड़ा गया।

रानीतराई थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई इसमें एक हाइवा को चुना पत्थर का अवैध रूप से परिवहन करते पकड़ा गया। सभी वाहनों को सबंधित क्षेत्र के थाना के सुपुर्द किया गया है ।


अन्य पोस्ट