दुर्ग
मामूली बात को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट
16-Sep-2023 4:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दुर्ग, 16 सितंबर। न्यू खुर्सीपार में छोटी सी बात को लेकर दो परिवारों में मारपीट हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर खुर्सीपार पुलिस पहुंची। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। एक परिवार से मोहल्ले के लोग इक_ा हो स्ट्रीट के बच्चों से जबरन गाली गलौज करने पर आपत्ति जताते हुए जब सवाल जवाब करने लगे तभी साहू परिवार की महिलाओं ने घर के सामने इक_ा लोगों के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक उन पर डंडे से हमला बोल दिया।
पुलिस ने रवि साहू (23) की रिपोर्ट पर दो महिलाओं सहित तीन के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष की 14 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट पर मोहल्ले की कुछ महिलाओं और युवकों पर मारपीट का अपराध दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक मोहल्ले के हेमंत देवांगन, किशन साहू, राधेश्याम साहू, केशव साहू, हेमंत साहू एवं अन्य लोग कमलेश साहू के घर के सामने इक_ा हो मोहल्ले के बच्चों को गाली एवं मारने की धमकी क्यों देते हो पुछताछ कर रहे थे। उसी समय कमलेश की बहन कुंती साहू एवं उसकी पत्नि गंगोत्री द्वारा मोहल्ले वालों के उपर मिर्ची पाउडर फेंका गया और रवि साहू के सिर पर गंगोत्री साहू ने डण्डा से वार कर दिया। कमलेश ने भी हाथ मुक्का से मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगा। मारपीट से रवि के सिर और हाथ में चोंट आई है। कमलेश साहू के विरूद्ध पूर्व मे भी मोहल्लेवासियों ने थाना में शिकायती आवेदन दिया कि वह अशांति फैलाते हुए अकारण लोगों से गाली गलौज करता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे