दुर्ग
दो महिलाओं समेत 3 और मोहल्ले की औरतों-युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 15 सितंबर। न्यू खुर्सीपार में कल रात एक परिवार से मोहल्ले के लोग इक_ा हो स्ट्रीट के बच्चों से जबरन गाली गलौज करने पर आपत्ति जताते हुए जब सवाल-जवाब करने लगे, तभी साहू परिवार की महिलाओं ने घर के सामने इक_ा लोगों के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक, उन पर डंडे से हमला बोल दिया।
कल रात हुई इस मारपीट पर पुलिस ने रवि साहू (23 वर्ष) की रिपोर्ट पर दो महिलाओं सहित तीन के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष की 14 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट पर मोहल्ले की कुछ महिलाओं और युवकों पर मारपीट का अपराध दर्ज किया गया है। पूरे मामले की पुलिस विवेचना जारी है।
खुर्सीपार थाना के एएसआई खेमलाल ठाकुर ने बताया कि बीती रात शंकर पारा साहू किराना के पास न्यू खुर्सीपार निवासी रवि साहू ने बताया कि मोहल्ले के हेमंत देवांगन, किशन साहू, राधेश्याम साहू, केशव साहू, हेमंत साहू एवं अन्य लोग कमलेश साहू के घर के सामने इक_ा हो मोहल्ले के बच्चों को गाली एवं मारने की धमकी क्यों देते हो पूछताछ कर रहे थे। उसी समय कमलेश की बहन कुंती साहू एवं उसकी पत्नि गंगोत्री द्वारा मोहल्ले वालों के उपर मिर्ची पाउडर फेंका गया और रवि के सिर पर गंगोत्री साहू ने डण्डा से वार कर दिया। कमलेश ने भी हाथ मुक्का से मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगा। मारपीट से रवि के सिर और हाथ में चोंट आई है।
बताया जा रहा है कि कमलेश साहू के विरूद्ध पूर्व मे भी मोहल्लेवासियों ने थाना में शिकायती आवेदन दिया था कि वह अशांति फैलाते हुए अकारण लोगों से गाली गलौज करता है। पुलिस ने आरोपी पक्ष की एक 14 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट पर मोहल्ले की कुछ औरतों और युवकों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत देर रात इस मामले में एक और कायमी की है। कल की घटना से मोहल्लेवासियों में रोष है।