दुर्ग

निधन के बाद मदन देवी मारोटी का नेत्रदान
15-Sep-2023 2:28 PM
निधन के बाद मदन देवी मारोटी का नेत्रदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 15 सितंबर। शहर के प्रतिष्ठत मारोटी परिवार की मुखिया मदन देवी मारोटी के 90 वर्ष की आयु में निधन के पश्चात  नेत्रदान करवा मारोटी परिवार ने समाज के सामने उदाहरण पेश किया।

मदन देवी मारोटी के निधन के पश्चात उनके पुत्र यशवंत मारोटी,दिनेश मारोटी, दिलीप मारोटी, सतीश मारोटी व पुत्री निर्मला, बिमला, सुशीला, मीणा व बहु प्रभा, माया व उषा मारोटी ने नेत्रदान हेतु सहमति दी।

नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, हरमन दुलाई, जितेंद्र हासवानी, रितेश जैन, चंद्र प्रकाश गजवानी, प्रभुदयाल उजाला, चेतन जैन, सुरेश जैन  श्री मारोटी के निवास पहुंचे व पूरे समय उपस्थित रहे व नेत्रदान प्रक्रिया सम्पन्न करने में सहयोग किया।

श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की डॉ. पुष्पेंद्र सिंह लहरे, नेत्र प्रभारी विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किए, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह लहरे ने कहा पिछले कुछ समय से नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रयास से लगातार नेत्रदान हो रहे हैं जो की समाज के लिए वरदान है।

मदन देवी के पुत्र यशवंत मारोटी ने कहा, आज माँ की मृत्यु के बाद उनकी आँखों से दो लोगों को नेत्र ज्योति मिलेगी एवं उनके परिवार को माँ के नहीं रहने का दु:ख तो है, किन्तु माँ हमेशा समाज को व हमें  प्रेरणा देती रहेंगी यह मां के सतकर्मों का फल है कि 90 वर्ष होने के बावजूद उनका नेत्रदान सफल रहा।

कुलवंत भाटिया ने कहा कि मारोटी परिवार की दुर्ग भिलाई सभी समाजों एवं व्यापार जगत में प्रतिष्ठा है निश्चित ही मारोटी परिवार के नेत्रदान से नेत्रदान प्रक्रीया को गति मिलेगी व समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता और बढ़ेगी

नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, दयाराम टांक ने मदन देवी मारोटी को श्रद्धांजलि दी व मारोटी परिवार को साधुवाद दिया।


अन्य पोस्ट