दुर्ग
उतई, 13 सितंबर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव जिला पंचायत दुर्ग हर्षा लोकमणी चंद्राकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भूपेश सरकार में गरीब व मंझौले वर्ग के लोगों का अपना आशियाना बनाने का सपना सपना ही रह गया। इस सरकार के पिछले पांच सालों में सीमेंट, छड़, रेत सहित विभिन्न बिल्डिंग मटेरियल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। अपना घर बनाने के इच्छुक गरीबों का दीवाला निकल रहा है। लोग भवन निर्माण की सामग्रियों की कीमत कम होने के अंदेशे में अपना निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दे रहे हैं। क्योंकि भूपेश राज में गरीब वर्ग मकान बनाने के लिए मेटेरियल नही खरीद पा रहे है, क्योंकि इनकी कीमत इतनी अधिक बढ़ा दी गई है कि भूपेश सरकार का उस पर जरा भी नियंत्रण नहीं रह गया है। लोगों को उम्मीद है कि आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी, और गरीबों के आशियाने का सपना सच हो पाएगा।