दुर्ग

सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी पर जताया रोष
12-Sep-2023 3:34 PM
सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी पर जताया रोष

हिन्दू युवा मंच ने स्टालिन का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 12 सितंबर। विगत दिनों तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र व ाज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के विरुद्ध दिये गए विवादित बयान के विरोध में कल हिन्दू युवा मंच द्वारा प्रदेश प्रमुख गोविन्दराज नायडू के निर्देशानुसार पटेल चौक दुर्ग में एकत्रित हो उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस दौरान मंच ने उदयनिधि स्टालिन का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में दुर्ग शहर के तीन थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे। थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

पुतला दहन में प्रदेशाध्यक्ष श्रीकुमार नायर, अरुण सिंह, कार्यक्रम प्रभारी मंगल राजपूत, राजा देवांगन, सुरेंद्र जैन, अमित पुरोहित, कमल रणदिवे, दीपक राजपूत, अरुण अग्रवाल, भगवंत ओझा, दिनेश मिश्रा, जय देवांगन, राहुल परिहार, अंकित दुबे, बंटी साहू, शिवांश वैष्णव, नीरज देवांगन, योगेश पाण्डे, केशव सोनी, श्रवण, सुमीत, यशराज, गोपाल यादव, दीपक चंद्राकर, ओमप्रकाश देवांगन, लक्ष्मण, किशोर क्षत्रिय समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


अन्य पोस्ट