दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 सितंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह की का राजनांदगांव प्रवास हुआ। राजधानी रायपुर से सडक़ मार्ग से भिलाई होते हुए राजनांदगांव जा रहे राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह का स्वागत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में भाजयुमों के कार्यकर्ताओं ने नेहरू नगर चौक पर किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, भाजयुमो महामंत्री विशालदीप नायर, जिला कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, हर्षल यादव व राम शर्मा, राहुल झा व चंदन यादव, हरिओम चौहान व दीपक गौतम, मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, ऋतुराज शर्मा व मनोज मेश्राम, रतन शर्मा, आशुतोष तिवारी, तरूण धकेता, शिवराम, अनिल नायक विनय मानिकपुरी, मनीष चौधरी, किशन साहू व लोकेश चंद्राकर, आकाश सिंह व अंजन पाल सिंह, पीयूष अग्निहोत्री, पूनम चंद सपाहा, राजा देवांगन, अपर्णा मुखर्जी, शिव कुमार, विक्की यादव, प्रदीप पांडे, सुभाष शर्मा, सिद्धू सोना व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।