दुर्ग
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
भिलाई नगर, 11 सितंबर। रविवार को निषाद महिला समिति भिलाई नगर एवं बिलासा सेवा समिति बिलासपुर के तत्वावधान में कोहका भिलाई में तीज-मिलन समारोह एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सामान्य- ज्ञान से शिक्षा को बढ़ावा देने एवं महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं विधायक कुंवर सिंह निषाद की पत्नी दंतेश्वरी निषाद उपस्थित रहीं एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा से पूनम कैवत्र्य, बिलासपुर से ज्योति निषाद, रायपुर से मीना निषाद को सम्मान देकर सम्मानित किया गया। भिलाई महिला समिति आयोजक सहित एवम अन्य सक्रीय कार्यकरिणी सदस्य बहनों ने अपना अमूल्य योगदान दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति निषाद बहनों के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान के साथ ही समाज में संस्कृति, संस्कार, परंपरा, रीति-रिवाज एवं समाज को संगठित करने का अच्छा प्रयास दिखाई दिया।
छत्तीसगढ़ निषाद समाज रायपुर महानगर महिला सक्रीय कार्यकारिणी सदस्य मीना निषाद, नमिता निषाद, ओमीन निषाद, चंद्रवती निषाद, टेनिस निषाद, दिलेश्वरी निषाद, शीला निषाद, भूमिका निषाद, गरिमा निषाद, गायत्री नाविक, के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

