दुर्ग
निगम का अमला जुटा वर्षा जल निकासी में
09-Sep-2023 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 9 सितंबर। लगातार हो रहे वर्षा से निगम क्षेत्र मे जल जमा की स्थिति न हो इसके लिए निगम का अमला जुटा हुआ है। सुपेला अंडर ब्रिज निर्माण में बड़े नाला का जाम हो जाने के कारण वर्षा जल का ठहराव हो गया था। निगम की टीम मौके पर पहुँच कर नाले के अवरोध को जे.सी.बी. से हटाया गया। वहीं शाँतिनगर, कोहका, जवाहर नगर के नालियों में बहकर आये झिल्ली पन्नी तथा कचरों का नाली में फंसे होने के कारण हो रहे जल भराव का नाली की गहराई से सफाई कर तथा जल प्रवाह में बने बाधा को हटा कर पानी को खाली कराया गया। आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों से कहा है कि क्षेत्र का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करे कि रूक रूक कर हो रहे तेज बारिश का पानी का ठहराव न हो नालियों में फसे कचरे को तत्काल हटा कर पानी के प्रवाह को बनाए रखे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे