दुर्ग

आवारा पशुओं को सडक़ों से हटाने चलेगा विशेष अभियान
09-Sep-2023 3:12 PM
आवारा पशुओं को सडक़ों से हटाने चलेगा विशेष अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 9 सितंबर। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में नगर पालिक निगम के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने डाटा सेंटर के सभागार में निगम स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं सफाई दरोगा और वार्डो के सभी सुपर वाइजारों के साथ तीन घंटे ली बैठक लेकर सख्त निर्देश दिये।

उन्होंने कहा 10 दिनों तक सडक़ों से आवारा और घुमंतू पशुओं को नियंत्रित किया जाएगा। आयुक्त ने सडक़ों में आवारा पशुओं को नियंत्रित करने निगमों द्वारा पशुपालकों पर जुर्माना लेते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करने कहा। आयुक्त ने कहा कि सडक़ों से घुमंतू पशुओं को हटाने के लिए प्रभावी तरीके से कार्य किया जाना चाहिए। पशुओं का सर्वेक्षण करने के लिए सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि सुपर वाइजर अपने-अपने वार्डों के घर-घर में जाकर सर्वे करेंगे पशु मालिक से पूछे कि आपके यहाँ कितने पशुओं है। आयुक्त ने बैठक में सख्ती दिखते हुए कहा कि अपने अपने वार्डो के सडक़ों और गालियों में कितने आवारा पशु घूम रहे है जैसे कि कितने गाय, बैल और बच्चे है।उसकी संख्या लिखकर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उसके बाद पशुपालन विभाग के साथ जाकर पशुओं को टैेंगिंग किया जाएगा।

उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश में कहा कि दूध व्यवसाय कर रहे पशुपालकों की बैठक आयोजित करें। ताकि पशुपालकों के मालिकों को बताया जा सके कि अपने पशुओं को छोड़ा जाएगा तो मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अमला को सख्त समझाइस देते हुऐ कहा सफाई कर्मी द्वारा सफाई करने के बाद कचरा इकठ्ठा करने डोर टू डोर जाते है, उनको साथ साथ घर के मालिकों से पशु संख्या की जानकारी लेने के लिए कहा।

उन्होंने कहा लापरवाही करने वालों पर गिरेगी गाज। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए कहा कि शहर को क्लीन सिटी बेहतर सिटी के रूप में देखना है सडक़ों में बेहतर साफ सफाई हो सफाई करते समय सडक़ पर पत्थर रखा तो उसके उठाकर सफाई करने को और वार्डों के गलियों में गाडिय़ों को हटवाकर सफाई करे।

सडक़ों से झिल्ली पन्नी गोबर को भी उठाए। सडक़ों से अनावश्यक झाडिय़ों की कटाई करवाये। डेंगू व अन्य जलजनित बीमारियों के नियंत्रण एवं रोकधाम हेतु चलाया जाए निरन्तर अभियान। समय समय पर दवाइयों का छिडक़ाव करवाते रहे। आयुक्त ने बैठक में सभी सुपर वाइजारों व सफाई दरोगा को शहर क्षेत्र के सभी पशुपालकों के मोबाईल नंबर की सूची बनाने भी कहा गया और जल्द रिपोर्ट लेने को कहा।


अन्य पोस्ट