दुर्ग

साई मंदिर में जन्माष्टमी पर्व, भजनों की मचेगी धूम
07-Sep-2023 3:39 PM
साई मंदिर में जन्माष्टमी पर्व, भजनों की मचेगी धूम

दुर्ग, 7 सितंबर। कसारीडीह चौक सिविल लाइन स्थित प्रसिद्ध श्री साई बाबा मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 7 सितंबर, गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।  इस अवसर पर दोपहर 3.30 बजे श्री साई सत्संग मानस महिला मंडली और रात्रि 8 बजे श्री साई बाबा भजन मंडली कसारीडीह द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्णा के जन्म उत्सव पर  महाआरती उपरांत मक्खन मिश्री का महाप्रसादी वितरण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए श्री साई मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ और सचिव धनेंद्र सिंह चंदेल ने  जन्माष्टमी पर आयोजित समस्त धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की है।


अन्य पोस्ट