दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 सितंबर । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के पुत्र व राज्य सरकार में मंत्री के.उदयनिधि के सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान का विरोध पुतला जलाकर किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान व भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के मार्गदर्शन पर भिलाई जिला युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में सिविक सेंटर में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख नितेश मिश्रा, मिथिला , उपासना साहू, सौरभ जयसवाल, निहारिका मिश्रा,गीता विश्वकर्मा,रोहन सिंह व मनीष यादव,कोषाध्यक्ष मनीष काले, राहुल झा, नवीन सिंह, मनोज मेश्राम, ज्योति साहू व मनीष पीपरोला,मनीष साहू,केशव पासवान, सरला आचार्य, सरोज सिंह,धनलक्ष्मी, सुगंधी सोनी मौजूद रहे।
यह जानकारी जिला युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।