दुर्ग

तलवार लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाला गिरफ्तार
06-Sep-2023 3:37 PM
तलवार लहराकर लोगों को  डरा धमकाने वाला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 6 सितंबर। खुलेआम चौक पर धारदार तलवार लहरा कर  लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ आयुष अधिनियम की धारा 25 (1बी), 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि बजरंग नगर चौक पर पांडूराम निर्मलकर (48)बजरंग चौक पर दिनदहाड़े धारदार तलवार लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। इससे क्षेत्र में डर का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से तलवार को जब्त किया गया।


अन्य पोस्ट