दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 सितंबर। जन्माष्टमी पर्व का उत्साह लोगों में सर चढक़र बोल रहा है।
फलस्वरुप जन्माष्टमी के पूर्व यादव संघ मित्र कल्याण मंडल द्वारा गोपाल मंदिर बैगापारा में आयोजित मक्खन हांडी लूट प्रतियोगिता में पुरुष,महिला एवं बाल-गोपाल वर्ग की टीमों ने हांडी फोडऩे जोरदार अपना जौहर दिखाया।
प्रतियोगिता में बैगापारा की गोपिका टीम ने हांडी फोडक़र प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान जय मां शिवपारा और तृतीय स्थान पर बालवृंद गोविंदा बैगापारा टीम रही। विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अरूण वोरा थे। विशेष अतिथि के रुप में महापौर धीरज बाकलीवाल, यादव समाज के गहिरा गुरु राजेश यादव मौजूद थे।
इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा द्वारा मख्खन हांडी लूट के पोस्टर का विमोचन किया गया और वार्ड क्रमांक-24 स्थित संस्था के प्रधान कार्यालय यादव सांस्कृतिक भवन का पूर्ण निर्माण करने के लिए 10 लाख रूपये देने की स्वीकृति प्रदान की गई। महापौर धीरज बाकलीवाल ने यादव सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर यादव संघ मित्र कल्याण मंडल के अध्यक्ष कमलेश यादव,उपाध्यक्ष हर्षहिन्द यादव, सचिव उमराव, महामंत्री ललित यादव, महासचिव गोविन्द लखन यादव के अलावा प्रतिभागी और शहर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।