दुर्ग

सडक़ दुर्घटना रोकने 15 दिनों के भीतर 216 घुमन्तु पशुओं को पहुंचाया गौठान
05-Sep-2023 1:55 PM
सडक़ दुर्घटना रोकने 15 दिनों के भीतर  216 घुमन्तु पशुओं को पहुंचाया गौठान

243 घुमन्तु पशुओं को लगाई रेडियम पट्टी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 सितंबर। 
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सडक़ों पर घूमने वाले मवेशियों की धरपकड़ की निरन्तर जारी है। रात के समय सडक़ पर झुंड बनाकर सडक़ के बीचोबीच एवं चौक चैराहों में आवारा मवेशियों के बैठे रहने के कारण सडक़ दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। 

इसे देखते हुए आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सम्बन्धित अधिकारी को यह निर्देश दिया है कि आवारा पशुओं को बाजार अथवा सार्वजनिक गली/स्थानों व सडक़ो पर धूमते नजर आने पर तुरंत पकडक़र शहरी गौठान में रख रखाव के लिए सपुर्द करें। अधिकारी को निर्देश दिया कि पशुपालन अपने पशुओं को सडक़ों पर न छोड़े। ऐसे में पशु पालकों को समझाइस भी दें। समझाइश को नहीं समझने इसके बाद भी जानवर सडक़ों पर दिखे तो संबंधित पशु पालकों से जुर्माना वसूली की कार्रवाई करें। 

निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने पशु पालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को बाजार,सार्वजनिक जगह,गली और सडक़ों में इधर उधर न घूमने दे। निगम क्षेत्र में विचरण करने वाले आवारा पशुओं की धड़पकड़ नियमित रूप से करें। सडक़ों पर आवारा घूमने वाले पशु जो यातायात में बाधक बनकर दुर्घटना का कारण बनते है, जिससे होने वाली दुर्घटना में पशुधन व जनधन दोनो की हानि होती है। अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व सहायक अतिक्रमण अधिकारी चंदन मनहरे की टीम अमला द्वारा शहर क्षेत्र में घूमने वाले आवारा पशुओं की धरपकड़ कर रही है।

अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि सडक़ों पर आवारा पशुओं के घूमते हुए पाए जाने पर उन्हें पकडऩे की कार्रवाई की जा रही है। आवारा मवेशियों को छोड़ा जा रहा है। संबंधित पशु मालिकों से अर्थदंड लेकर लौटाया जाएगा। इसके बाद भी दोबारा पशु पालक के पशु घूमते सडक़ों पर पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

आयुक्त ने अपील करते हुए कहा कि इससे बचने के लिए पशु पालक अपने पालतू मवेशियों को सडक़ों पर आवारा घूमने न दें। बेसहारा पशुओं को पकडऩे के लिए अतिक्रमण दल ने 15 दिनों के भीतर 216 आवारा पशुओं को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पकडक़र पुलगांव स्थित,नई गंज मंडी और भिलाई नेवाई के गौठानों में छोड़ा गया। तथा 243 घुमन्तु पशुओं को लगाई रेडियम पट्टी। निगम टीम द्वारा शहर स्थानों का निरीक्षण कर आवारा पशुओं को पकडऩे की कार्रवाई की जा रही है, यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट