दुर्ग

बिजली बिल हाफ या बिजली हाफ ? लाईन गुल से हर वर्ग परेशान
03-Sep-2023 9:02 PM
बिजली बिल हाफ या बिजली हाफ ? लाईन गुल से हर वर्ग परेशान

गंडई, 3 सितंबर। समय बे समय बिजली गुल से नगरवासी परेशान हो चुके हंै। बिना किसी सूचना के समय बे समय बिजली गुल हो जाता है। बिजली कभी 10 मिनट तो कभी घंटेभर से अधिक समय तक गुल रहती है। जिससे लगता है कि सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल हाफ योजना नहीं, बल्कि बिजली हाफ  योजना लाया है।

जानकारी अनुसार बीते कई दिनों से बिजली की आँख मिचौली से अब लोगों में चिड़ आने लगा है वर्तमान में मौसम का टेम्परेचर बढ़ा हुआ है। ऐसे में लोग राहत के लिए पंखा, कूलर का सहारा ढंूढते हैं,  पर समय बे समय लाइट गुल हो जाता है। जिसके कारण आम उपभोक्ता अब परेशान होने लगे हैं।

 ज्ञात हो कि बिजली कम्पनी हर साल बरसात से पहले सुधार कार्य के लिए लगातार बिजली गुल करते हंै। जिसकी सूचना बकायदा सार्वजनिक किया जाता है, पर बरसात लगे लंबे समय हो जाने के बाद भी लगातार बिना किसी सूचना के समय बे समय लाइट गुल हो जा रही है।

इस मामले पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मेहता का कहना है कि जब से कांग्रेस की सरकार आयी है, तब से हर वर्ग परेशान है। बिजली बिल हाफ  नहीं, बल्कि बिजली हाफ  कर दिया गया है। बार-बार नगर में बिजली गुल हो रही है, जरूरत है सरकार बदलने की। गंडई बिजली कंपनी के जेई हरिप्रसाद जंघेल ने बताया कि टेक्निकल कारणों से कुछ दिनों से समस्या हुई थी, सुधारकर लिया गया है, लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने 132 केवी से बात हुई है। लो-वोल्टेज की समस्या भी खत्म हो जाएगी।


अन्य पोस्ट