दुर्ग

कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करने की आवश्यकता-मदनलाल
03-Sep-2023 8:57 PM
कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करने की आवश्यकता-मदनलाल

सेवानिवृत मीना और सुरेन्द्र को दी भावभीनी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 3 सितंबर। धमधा विकास खंड अंतर्गत कुम्हारी संकुल में सेवानिवृत शिक्षक समारोह 2023 का आयोजन बाजार चौक स्थित शासकीय विद्यालय कुम्हारी के सभागार में किय़ा गया।

मीना डी रामटेके सेवानिवृत प्रधान पाठक एवं सुरेन्द्र कुमार शर्मा सेवानिवृत उच्च वर्ग शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक बालक शाला कुम्हारी  के मुख्य आतिथ्य, असीमा मंडी प्रभारी प्राचार्य शा.कन्या हाई स्कूल कुम्हारी ,के आर साहू व्याख्याता सेजेस कुम्हारी,  मुरारी लाल साव सेवानिवृत उच्च वर्ग शिक्षक, बी एल साहू , जी चंद्रशेखर ,रामानंद राम , के आतिथ्य में माँ शारदे की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना कर कार्यक्रमक शुभारम्भ  किय़ा गया।

आसपास के विभिन्न शालाओं सहित पूर्व में सेवा निवृत हुये शिक्षक भी कार्यक्रम में  शामिल हुए और मीना डी रामटेके और  सुरेन्द्र कुमार शर्मा के साथ बिताए एक एक पल को याद किये साथ ही उत्तम स्वास्थ्य की बधाई एवं शुभकामाएं दी।

कार्यक्रम में उपस्थित जन को सभी अतिथियों ने संबोधित किय़ा। संकुल शैक्षिक समन्वयक कुम्हारी  मदन लाल साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत एक बेहतरीन अनुभव होता है। यद्यपि हमारा दायित्व परिवार,  समाज, समुदाय के प्रति और बढ़ जाता है। विभाग अपने कर्मचारियों को  जितनी तत्परता से दंडित करता है उतनी तत्परता से सम्मानित नहीं करता,आज कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करने की आवश्यकता है। अनुकूल परिस्थितियों में तो सभी कार्य करते है आवश्यकता है प्रतिकूल परिस्थितियों में कार्य कर बेहतर करने की है।

कुम्हारी संकुल अंतर्गत स्कूलो के 12 अन्य  शिक्षकों का भी सम्मान किय़ा* गया जिसमें दीपक कुमार राणा, रवि ठाकुर , लेखराम साहू, मोहन लाल साहू , वसंत कुमार गायकवाड ,ललित कुमार महिलान्ग , राजेन्द्र कुमार यादव , नरेन्द कुमार देवांगन , उत्तरा राजपूत ,मोहम्मद शरीफ खान सहायक ग्रेड 2 एवं हीरामनी साहू का नाम शामिल है।

मीना डी रामटेके सेवानिवृत प्रधान पाठक एवं सुरेन्द्र कुमार शर्मा सेवानिवृत उच्च वर्ग शिक्षक शासकीय बालक शाला कुम्हारी को शिक्षक परिवार संकुल स्रोत केन्द्र कुम्हारी ओर से स्मृति चिह्न ,अभिनंदन पत्र, शॉल, श्रीफल एवं पेन डायरी प्रदाय कर सम्मानित किय़ा गया। कार्यक्रम का संचालन मदन लाल  साहू संकुल शैक्षिक समन्वयक कुम्हारी एवं आभार पारसमणि चंद्राकर प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला कुम्हारी ने किय़ा।

 इस अवसर पर मोरध्वज वर्मा अब्दुल मुजीब खान श्रीमती प्रणाली उके , बृजेश सिंह बालमुकुंद मढरिया ,सुरेखा शर्मा बलवंत सिंह कुर्रे जय शर्मा सपना दुबे किरण मिश्रा आशा कश्यप रमा देवांगन शैलजा श्रीवास्तव श्रीमती निशा यादव पवन चौधरी सह आसपास के शालाओं के शिक्षकों के साथ साथ कुम्हारी संकुल के सभी शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाए , कर्मचारी , पालक एवं नगरवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट