दुर्ग
नुक्कड़ नाटक से बच्चों ने स्वच्छता का दिया संदेश
03-Sep-2023 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सेजेस कुम्हारी में स्वच्छता पखवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 3 सितंबर । स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया जो शासन के निर्देशानुसार 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक चलेगा।
बच्चों एवं शिक्षकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई, जिसमें बच्चों ने प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया एवं तीन आर रिड्यूस, रीयूज रिसाइकल का संकल्प लिया गया।
हाई स्कूल के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य लता रघुकुमार एवं समस्त शिक्षकों ने भाग लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे