दुर्ग

वार्डों में चलाया विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान
03-Sep-2023 3:19 PM
वार्डों में चलाया विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 3 सितंबर । नगर पालिक निगम भिलाई 3 चरोदा महापौर निर्मल कोसरे एवं कमिश्नर अजय त्रिपाठी द्वारा संपूर्ण निगम क्षेत्र का दौरा किये जाने के दौरान गुरुवार को दैनिक सफाई अभियान में कसावट लाने के उद्देश्य से नई गाईड लाईन अधिकारियों को जारी की है।जिसके तहत निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में विशेष अभियान के तहत जल आपूर्ति, रोड पर उगी झाडिय़ों को हटाया जाना, गड्ढों को जेसीबी के माध्यम से लेवलिंग तथा बरसात के जमे हुए पानी का निपटान प्रमुख रूप से शामिल है।

इसी क्रम में भिलाई 3 बजरंग पारा वार्ड क्र.-15 में उन सभी स्थलों की जांच की गई, जहां डेंगू के लार्वा मिलने की आशंका थी। लोगो से फ्रीज में पड़े पानी, आईस ट्रे कूलर में पड़े पुराने पानी तथा घर के आंगन में जमा होने वाले पानी को तत्काल हटाने संबंधी कार्यवाही को पूर्ण कराया गया। अंदरूनी बस्ती और संकरी गलियो में पानी की निकासी के लिए बनी नालियो से कचरा निकालकर ब्लीचिंग पावडर छिडक़ाव के साथ टेमी फलाश एवं क्लोरिन टेबलेट भी घर-घर वितरण किया गया।

कल दिन भर चली इस कार्यवाही में वार्ड क्र. 1 इंदिरानगर हथखोज एवं डबरापारा भी शामिल रहा। निगम प्रशासन द्वारा जल विभाग के संधारण कार्य में लगे पाईप लाईन वर्कर एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से कार्य पूर्ण किया गया। यहा बता दे कि निगम महापौर निर्मल कोसरे एवं सभापति कृष्णा चंद्राकर द्वारा क्षेत्र के निवासीयों से अपिल करते हुए कहा गया कि संक्रमण से बचाव के लिए चिकित्सा विशेषज्ञो द्वारा बताए गए तरीको का पालन अवश्य करें। पानी उबालकर पीए साथ ही अधिक समय से रखा हुआ भोजन उपयोग मे ना लाये।


अन्य पोस्ट