दुर्ग

अवैध शराब के साथ दो आरोपी पकड़ाए
03-Sep-2023 3:07 PM
अवैध शराब के साथ दो आरोपी पकड़ाए

दुर्ग, 3 सितंबर। अवैध रूप से अपने पास देसी शराब रखकर धनरचित करने के लिए बिक्री कर रहे दो आरोपियों को पुलिस की टीम ने पकड़ा है। दोनों के पास से शराब तथा नगदी रकम जप्त की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। कोतवाली थाना की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवपारा चौक रोड के किनारे आरोपी भूखउ ढीमर अपने पास अवैध रूप से देसी शराब रखा हुआ है और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी भूखउ ढीमर 38 वर्ष निवासी शिवपारा को पकड़ा। उसके पास से 12 नग देसी मदिरा मसाला शराब तथा 450 रुपए जब्त किये। इसी तरह शिवपारा वार्ड नंबर 33 में टीम ने आशीष यादव पिता रोहित यादव 25 वर्ष निवासी राजीव नगर सार्वजनिक सुलभ शौचालय के पास के पास से थैली के अंदर रखी 20 नग देसी शराब तथा बिक्री की रकम 310 रुपए नगद जप्त किया।


अन्य पोस्ट