दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 सितंबर। अवैध रूप से देशी शराब को प्लास्टिक के बोरे में रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे तीन आरोपियों को अंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 72 पव्वा देसी मदिरा प्लेन तथा 11 पव्वा देसी मदिरा सहित बिक्री की रकम 760 रुपए जब्त किए हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू एवं पु. अनु.अधि. पाटन देवांश राठौर के मार्गदर्शन में जुआ, सट्टा, अवैध शराब गांजा के कारोबार पर नियंत्रण व अंकुश लगाने एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि आदर्श गौठान के पास रिसामा रोड अण्डा, जंजगिरी मोढ़ नहर के पास, तालाब के पास ग्राम चिंगरी में कुछ लोग अवैध शराब बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर घेरबंदी कर रेड कार्यवाही कर अलग अलग स्थानों से आरोपी दिलदार डेहरे उम्र 28 वर्ष पता पीसेगांव थाना पुलगांव जिला दुर्ग, रंजित पारधी उम्र 46 वर्ष पता ग्राम कुथरेल थाना अण्डा जिला दुर्ग, रामचंद यादव उम्र 43 वर्ष पता ग्राम आलबरस थाना अण्डा को पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों के पास से सफेद बोरियों में भरकर रखी गई अवैधशराब एवं नगदी रकम को जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट एवं 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।