दुर्ग

महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया नेत्रदान
03-Sep-2023 3:04 PM
महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया नेत्रदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 सितंबर। दीपक नगर निवासी कुसुम तोपखानेवाले के निधन के पश्चात उनके परिवार ने उनके नेत्रदान एवं त्वचा दान कर समाज को समर्पित किया उनकी पुत्री तृप्ति,नीति, मुक्ति एवं दामाद अजय, सुनील, एवं मुकेश ने देहदान एवं त्वचा दान हेतु सहमति दी

निधन का  समाचार मिलते ही नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, रितेश जैन दीपक नगर निवास  पहुंचे व नेत्रदान, त्वचा दान हेतु व्यवस्था संभाली।

श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज  के डॉ पुष्पेंद्र सिंह लहरे व नेत्र प्रभारी विवेक कसार ने कुसुम के कॉर्निया कलेक्ट किए एवं विवेक कसार ने कहा नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रयास से नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ी है जो हमारे आस पास के क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय गोवर्धन ने परिवार को त्वचा दान हेतु परिवार को सहमत किया एवं सौरव कुलकर्णी ने नेत्रदान हेतु प्रयास कर सहमति ली।

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डॉ अनिरुद्ध मेने के निर्देशन में रश्मि सिस्टर, संजय, मोहम्मद कमर, राजेश,राजेंद्र ने स्कीन कलेक्ट की , जो की बर्न यूनिट में गंभीर रूप से भर्ती मरीजों के कार्य आएगी व उन्हें नया जींवन मिलेगा।

राज आढ़तिया ने कहा नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रयास से यह पहला स्कीन  डोनेशन है एवं समाज को नेत्रदान की तरह त्वचा दान हेतु भी जागरूक करना होगा ताकि आने वाले समय में अधिक से अधिक लोग त्वचा दान करें।

नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, सूरज साहू , मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने  श्रीमती कुसुम तोपखानेवाले को श्रद्धांजलि दी  परिवार को साधुवाद दिया।


अन्य पोस्ट